ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 26 February 2022

जालंधर में पांच करोड़ की लैंबरगिनी कार की फार्च्यूनर से हुई भयानक टक्कर से उड़े परखच्चे

In Jalandhar, Lamborghini car worth five crores got blown away by the terrible collision with the Fortuner
In Jalandhar, Lamborghini car worth five crores got blown away by the terrible collision with the Fortuner
[metaslider id=9199] जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में पांच करोड़ की लैंबरगिनी कार की फार्च्यूनर से हुई भयानक टक्कर से परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी अनुसार अर्बन एस्टेट में बीती वीरवार रात करीब पांच करोड़ रुपये की लैंबरगिनी गाड़ी टेस्ट ड्राइव के दौरान 300 किलोमीटर की स्पीड पर निकलते हुए खड़ी टोयोटा फार्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई। फार्च्यूनर और लैंबरगिनी में हुई इस भयानक टक्कर से फार्च्यूनर को तो मामूली खरोचें आईं, लेकिन लैंबरगिनी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक बड़े बिल्डर ने अपने बेटे के लिए पांच करोड़ की लैंबरगिनी गाड़ी खरीदी थी। वहीँ बीती वीरवार शाम कंपनी के डीलर गाड़ी लेकर अर्बन एस्टेट में रहने वाले बिल्डर के घर पहुंचे। प्राप्त जानकारी मुताबिक जब कंपनी के डीलर कार की टेस्ट ड्राइव दे रहे थे तो गाड़ी की स्पीड जैसे ही 300 किलोमीटर पर पहुंची तो वहां पर लैंबरगिनी कार टोयोटा फार्च्यूनर गाड़ी से टकरा गई। हैरानी की बात है कि खड़ी गाड़ी में इतनी जबरदस्त टक्कर होने के बाद भी फार्च्यूनर गाड़ी का कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन लैंबरगिनी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लैंबरगिनी लगभग पांच-सात फुट ऊपर उछली और कई पलटियां खाकर फुटपाथ से टकरा कर रुक गई। हालाँकि गनीमत रही कि गाड़ी में सवार कंपनी के नुमाइंदों को चोट नहीं आई। [metaslider id=711]