ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 March 2025

जालंधर में CP धनप्रीत कौर ने SHO समेत 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

जालंधर में CP धनप्रीत कौर ने SHO समेत 2 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

जालंधर : जालंधर में युवक की मौत मामले में पुलिस वालों पर गाज गिरी है। मामले में पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने रविवार को बड़ा एक्शन लेते हुए थाना कैंट के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह और कांस्टेबल जसपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार जालंधर कैंट में एक युवक ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली थी। इस मामले में उक्त अधिकारियों पर पहले अवैध रूप से युवक को कस्टडी में लेने, फिर रिश्वत वसूलने और रिश्वत के पैसे लौटाने की बात सामने आई थी। वहीं दूसरी ओर युवक के परिवारिक सदस्यों ने कहा कि पुलिस वालों पर यह कार्रवाई सिर्फ दिलासा है। मृतक को इंसाफ के लिए उक्त आरोपी पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए या फिर इन्हें जांच के बाद नौकरी से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

वहीं थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने के बाद प्रभारी का चार्ज ड्यूटी अफसर एएसआई को सौंपा गया है ताकि काम होते रहें।