ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 04 April 2021

जालंधर में टीकाकरण अभियान के तहत दादा कॉलोनी डिस्पेंसरी में लोगों को covid-19 वैक्सीन लगाई गई

In Jalandhar, covid-19 vaccine was administered to people in Dada Colony Dispensary as a vaccination campaign.
In Jalandhar, covid-19 vaccine was administered to people in Dada Colony Dispensary as a vaccination campaign.
[metaslider id="711"] जालंधर (सनी ) : आज रविवार के दिन जालंधर में टीकाकरण अभियान के तहत दादा कॉलोनी डिस्पेंसरी में लोगों को covid-19 वैक्सीन लगाई गई। वहां लोगों में वैक्सीन को लेकर उत्साह दिखा। डॉक्टर टीम में से डॉ पूजा ने बताया यहाँ हफ्ते के सभी दिन वैक्सीन लग रही है , अलग अलग डॉक्टर्स की टीम यहाँ शिफ्ट में ड्यूटी कर रही हैं। उन्होंने बताया 45 से 60 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है। यहाँ सोशल डिस्टैनसींग और मास्क का खास ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज्यादा ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिये तांकि कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सके। उनके मुताबिक यहाँ दिन में करीब 150 से 190 की गिनती तक लोगों को वैक्सीन लग रही है। उन्होंने बताया यहाँ वैक्सीन लगवाने का टाइम दोपहर 3 बजे तक होता है। वैक्सीन की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं या उसी वक़्त भी करवा सकते है , उसके लिए id प्रूफ की जरूरत होती है। यहाँ डॉक्टर टीम में डॉ पूजा एमो , डॉ वीना भगत एमो , डॉ लवलीन एमो , डॉ मोनिका एमो मौजूद थे। यहाँ SMO डॉ अशोक कुमार है। रिपोर्टर सनी की खास रिपोर्ट। [metaslider id="5345"]   [metaslider id="9106"]