ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 10 May 2022

जालंधर कोर्ट में आरोपी ने जज के सामने निकाली पिस्तौल , बोला- इंसाफ दो वरना गोली मार दूंगा

In Jalandhar court, the accused took out the pistol in front of the judge, said - give justice or else I will shoot
In Jalandhar court, the accused took out the pistol in front of the judge, said - give justice or else I will shoot
[metaslider id=9199] जालंधर : आपको बता दे कि जालंधर की उपमंडलीय अदालत फिल्लौर में एक चोरी के आरोपी ने जज पर ही पिस्तौल तान दी और कहा कि इंसाफ दो वरना गोली मार दूंगा। इसके बाद कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। वहीँ कोर्ट के बाहर खड़े एएसआई को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत कोर्ट में जाकर उसे दबोचा। उन्होंने आरोपी के हाथ से पिस्तौल को छीना। वहीँ जब जांच की तो वह खिलौना पिस्तौल निकली। इसके बाद थाना फिल्लौर की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि आरोपी हीरा निवासी संगोवाल (फिल्लौर) पर चोरी के तीन केस चल रहे हैं। फिलहाल हीरा जमानत पर बाहर था, लेकिन अब अपनी हरकत की वजह से फिर वहीं जेल पहुंच गया है जहां से छूट कर आया था। जिक्रयोग है कि जिस तरह से आरोपी कोर्ट के भीतर खिलौना पिस्तौल लेकर पहुंच गया इससे कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अभी तक लुधियाना कोर्ट में हुए बम धमाके से शायद पुलिस ने सबक नहीं सीखा है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि एक आरोपी जज के सामने ही पिस्तौल लेकर खड़ा हो गया। वहीँ नशे के आदी हीरा ने बताया कि वह जब भी पेशी पर आता है तो उससे गवाही के लिए पैसों की मांग की जाती है। लेकिन पैसे न देने पर कोई भी उसके हक गवाही नहीं देता है। इसके अलावा आरोपी ने कहा कि उसकी पत्नी गर्भवती है। उसके पास कमाई का कोई साधन नहीं है। उसे चोरी के आरोप लगे होने के कारण कोई नौकरी पर भी नहीं रखता है। उसके लिए घर का खर्च चलाना उसके लिए भारी पड़ा हुआ है। वह पूरी तरह से टूट चुका है। वह अपराध नहीं करना चाहता ,लेकिन मजबूरियां उसे दोबारा फिर से चोरी करने की तरफ धकेल रही हैं। उसका कहना है कि इसलिए उसने पेशी पर आने से पहले डेढ़ सौ रुपए में खिलौना पिस्तौल खरीदी थी कि वह अदालत में आकर अपनी मनोस्थिति को बता सके, और उसे इंसाफ मिल सके। [metaslider id=1461]