Monday, 13 September 2021
Jalandhar
जालंधर में पावरकॉम के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने शक्ति सदन के बाहर लगाया धरना
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर में अब पावरकॉम में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी धरना लगा दिया है। पावरकॉम के जिला हेडक्वार्टर शक्ति सदन के बाहर कर्मचारियों ने धरना लगा प्रदर्शन किया । उन्होंने कहा पंजाब सरकार की तरफ से कम मैनपावर की मंजूरी दी गई। इसके बाद ठेकेदार ने इन्हें हाल ही में नौकरी से निकाल दिया । वहीँ उन्होंने कैप्टन सरकार पर ये आरोप लगाया कि एक तरफ पंजाब सरकार घर-घर रोजगार के वादा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी नौकरी छीन ली गई। जिक्रयोग है कि इन कर्मचारियों के जरिए फाल्ट ठीक करने का काम लिया जाता है। वहीँ ऐसे में इनकी कमी से लोगों की मुश्किलें अब और बढ़ेंगी। इसके बाद इस बारे में पावरकॉम के चीफ इंजीनियर जैनइंदर दानिया ने भरोसा दिया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे।
[metaslider id="1461"]
वहीँ धरना दे रहे कर्मचारियों ने कहा पावरकॉम में कंप्लेंट हैंडलिंग बाइकर्स (CHB) कर्मचारी के तौर पर भर्ती किया था। और इसके बाद से वो ड्यूटी कर रहे थे। और फिर अचानक पंजाब सरकार ने ठेकेदार दिया, इसके बाद मैनपावर भी घटा दी गई। और अब इस वजह से छंटनी कर उन्हें बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा इस बारे में वह कई बार अफसरों से मिल चुके हैं लेकिन हर बार झूठा आश्वासन देकर वापस लौटा दिया जाता है।
[metaslider id="9199"]