ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 19 November 2022

जालंधर में कांग्रेसी पार्षद पति को थाना 8 की पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने के बाहर हंगामा

In Jalandhar-Congress councilor's husband was arrested by police station 8
In Jalandhar-Congress councilor's husband was arrested by police station 8
[metaslider id=24944] जालंधर : बड़ी खबर मिल रही है कि जालंधर की थाना 8 की पुलिस ने कांग्रेसी पार्षद रिशा सैनी के पति रवि सैनी को गिरफ्तार किया है। इसके बाद रोष जाहिर करते हुए कांग्रेसियों ने थाना 8 का घेराव कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाने में नॉर्थ एम.एल.ए. बावा हैनरी भी पहुंचे। उनके साथ कई यूथ कांग्रेस के सदस्य और कौंसलर भी मौजूद थे। कांग्रेसियों का आरोप है कि बदले के कारण पार्षद पति रवि सैनी को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार पार्षद पति रवि सैनी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ थाना 8 में धारा 447, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि पार्षद पति ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके जिम बनाया हुआ था। [metaslider id=25498]