Wednesday, 16 February 2022
Jalandhar
जालंधर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम में टेका माथा
[metaslider id=9199]
जालंधर : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप के सीएम फेस भगवंत मान ने आज जालंधर में बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम में माथा टेका। आपको बता दें कि बुधवार को देश भर में श्री गुरु रविदास जयंती बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। आपको बता दे कि पंजाब के दोआबा क्षेत्र में बड़ी सख्या में रविदास समुदाय से जुड़े लोग रहते हैं। वहीँ यह वर्ग आगामी चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएगा।
मिली जानकारी अनुसार वहीँ केजरीवाल और भगवंत मान जालंधर में तीन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। वहीँ सबसे पहले वह जालंधर कैंट का दौरा करेंगे। इसके बाद केजरीवाल पहले जालंधर कैंट उसके बाद जालंधर केंद्रीय हलके में न्यू मोबाइल प्वाइंट और जालंधर उत्तर हलके में माडल स्टेशनरी पर पहुंचेंगे। वहीँ इस दौरान तीनों हलके के लोगों से मिलकर पार्टी के उद्देश्यों के बारे में बताएंगे।
[metaslider id=1461]