Saturday, 18 June 2022
Jalandhar
जालंधर में अग्निपथ योजना के विरोध में PAP चौक पर नाराज युवकों ने किया धरना प्रदर्शन लगाया जाम
[metaslider id=11116]
जालंधर : आपको बता दे कि देश के 13 राज्यों फैली अग्निपथ योजना के विरोध की चिंगारी शनिवार को जालंधर में भी भड़क उठी। यहाँ युवकों ने एकत्रित होकर सुबह पीएपी चौक पर जाम लगा दिया। वहीँ युवकों ने कहा कि केंद्र सरकार उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। साथ ही सरकार ने सेना को भी मजाक ही बना दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद प्रदर्शनकारियों नौजवानों से फोन पर बात की। मान ने इन युवाओं को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ डटकर खड़े हैं।
उनके साथ कोई राजनीति नहीं की जाएगी। उन्होंने युवाओं से प्रोटेस्ट खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि वह किसी प्रकार का नुकसान न करें। वहीँ विरोध कर रहे युवकों ने कहा कि वह सेना में जाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने नया फरमान जारी कर उनके सपनों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा एक तो कोरोना के कारण दो साल तक सेना की भर्ती बंद रही और वहीँ अब सरकार के फरमान ने सभी सेना में जाने वाले युवाओं के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है।
[metaslider id=9199]