ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 25 May 2023

जालंधर में एक युवक की उसी के दोस्तों ने ही हत्या कर दी, CCTV से हुआ खुलासा

In Jalandhar, a young man was murdered by his own friends, CCTV revealed
In Jalandhar, a young man was murdered by his own friends, CCTV revealed
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर में एक युवक की उसी के दोस्तों ने हत्या कर दी। हत्या भी सिर्फ 1500 रुपए के लिए की। मरने वाले युवक की पहचान दानिश के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार परिजनों ने कहा कि दानिश का दोस्त उसे बहाने से अपने साथ ले गया था। इस दौरान ही उसके दोस्त और उसके साथियों ने दानिश का मर्डर कर दिया। इसके बाद स्कूटी पर लाश कपड़े में लपेट कर ले गए और दकोहा फाटक के पास फेंक आए। परिजनों ने कहा कि घर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। सामान दानिश ही खरीद रहा था। दोस्तों को शक था कि उसके पास ज्यादा पैसे हैं, लेकिन मर्डर के बाद जेब से 15 सौ रुपए ही निकले। परिजनों ने बताया कि दानिश मंगलवार से गायब था। उन्होंने दानिश की तलाश शुरू की तो उन्हें वहां से एक सीसीटीवी फुजेट मिली। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा था कि उसके दोस्त दानिश को कपड़े में लपेटकर स्कूटी पर ले जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें पता चला कि उसे मारकर दकोहा फाटक के पास फेंक आए हैं। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है [metaslider id=25498]