ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 29 March 2025

जालंधर में 9 साल के छात्र को पार्क में खेलते हुए लगा करंट …घटना CCTV में हुई कैद

जालंधर में 9 साल के छात्र को पार्क में खेलते हुए लगा करंट …घटना CCTV में हुई कैद

जालंधर : जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके से बेहद दुखदायी खबर मिली है। मिली जानकारी अनुसार यहां एक 9 साल का बच्चा खेलते-खेलते बिजली के 66केवी की तारों की चपेट में आ गया। जिसकी इलाज के दौरान अमृतसर में मौत हो गई। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। तारों की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई घटना यह खौफनाक घटना पार्क में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि बच्चा खेल-खेल में रस्सी में पत्थर बांधकर ऊपर फेंक रहा था। जैसे ही वह पत्थर हाई-वोल्टेज तारों से टकराया, एक जोरदार धमाका हुआ और बच्चा करंट से झुलस गया।हादसे के बाद पार्क के आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ ही पलों बाद लोग वापस लौटे और गंभीर रूप से झुलसे हुए बच्चे को उठाया। झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाला यह 9 साल का बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है।