ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 10 September 2021

जालन्धर में 3 दिन पहले गुम हुए लड़के को थानां न:3 के प्रभारी ने सही सलामत ढूढ निकाला

In Jalandhar, 3 days ago, the in-charge of police station No: 3 found the missing boy safely.
In Jalandhar, 3 days ago, the in-charge of police station No: 3 found the missing boy safely.
[metaslider id="711"] जालंधर : बीते दिनों में जालन्धर शहर के नगर निगम के पार्किंग से दोपहर के समय मे 12 साल का लड़का गुम हो गया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट के थानां न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने गुम हुए लड़के सक्षम को सही सलामत ढूढ लिया है। पुलिस ने बच्चे को अमृतसर से बरामद कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए थानां के प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मानयोग पुलिस कमिश्नर डॉ सुखचैन सिंह गिल व एसीपी नार्थ सुखविंदर सिंह के आदेशों पर दिन रात थानां की पुलिस पार्टी सहित मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे व शहर के अलग अलग इलाकों व रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर टीमो को भेज कर बच्चे को ढूढने के लिए भेजा गया व सभी न्यूज़ पेपर व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कर्मचारियों की सहयोग से जब न्यूज़ को पब्लिश किया गया तो घूम हुए बच्चे की माता ने दुर्ग्याणा मंदिर के थाने में लड़के को पुलिस को सौप दिया व पुलिस थानां अमृतसर ने फोन कर बच्चे की जानकारी थानां न:3 के प्रभारी को दी गई। तभी थानां न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार ने लड़के के पिता के साथ थानां न:3 के एएसआई अमरीक सिंह, दलीप सिंह, हरदयाल सिंह टीम बना कर अमृतसर के लिए रवाना किया गया व बच्चे को सही सलामत बरामद किया गया गुम हुए बच्चे के पिता पवन कुमार ने बताया कि बच्चे की गुम होने की शिकायत पुलिस थाना-3 में की थी। [metaslider id="1461"] पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को अमृतसर से सकुशल बरामद कर लिया। पवन कुमार ने बताया कि बच्चे को उसकी तलाकशुदा पत्नी लेकर अमृतसर चली गई थी।बरामद बच्चे सक्षम ने बताया कि उसकी मम्मी ने उसे बस स्टैंड बुलाया और बस पर बैठा कर अमृतसर ले गई थी। सक्षम ने बताया कि उसकी मम्मी ने उसे किसी के घर रखा हुआ था।थानां न:3 के प्रभारी मुकेश कुमार व एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह ने बच्चे को उस के पिता के हवाले कर दिया है व मौके पर बच्चे सक्षम के पिता पवन कुमार ने पुलिस कमिश्नर,एसीपी और मीडिया का धन्यवाद किया है। [metaslider id="9199"]