Monday, 10 April 2023
Punjab
अहम खबर : अब इस दिन दोबारा होगा PSTET Exam
पंजाब : आपको बता दे पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) को लेकर अहम खबर सामने आई है। सरकार ने पीएस टेट परीक्षा दोबारा लेने का फैसला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 30 अप्रैल को ली जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को अलग से फीस नहीं देनी होगी और परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। आपको बता दें कि बीते दिनों हुई पीएस टेट परीक्षा को गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया गया था।
[metaslider id=25498]