ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 08 August 2023

पंजाब में सरकारी बस से सफर करने वालों के लिए अहम खबर, 3 दिन रहेगा चक्का जाम

Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
Important news for those traveling in buses in Punjab, read information
पंजाब : पंजाब की सरकारी बस में सफर करने वालों के लिए खबर है। खबर है कि पंजाब में 3 दिन चक्का जाम रहेगा। रोडवेज के ठेका कर्मचारी 14 अगस्त से लेकर 16 अगस्त तक 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। 3 दिन तक रोडवेज-पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। सभी कर्मचारी इकट्ठा होकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का विरोध करते हुए उनका घेराव भी करेंगे। बता दे कि रोडवेज में लंबे समय से ठेके पर काम करते आ रहे कर्मचारियों का कहना है कि उनकी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी बैठकें हो चुकी हैं। बैठकों में मांगों को पूरा करने का आश्वासन तो जरूर मिलता है कि इन्हें पूरा कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। यूनियन के नेताओं के साथ 10 जुलाई को पैनल मीटिंग होनी थी, लेकिन पंजाब में बाढ़ आने के कारण वह रद हो गई। [metaslider id=25498]