ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 28 March 2022

जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से खुदवाई जा रही बेसमेंट का मामला उछला जल्द हो सकता है एफ आई आर

Illegally excavated basement by Joshi Hospital, FIR may be raised soon
Illegally excavated basement by Joshi Hospital, FIR may be raised soon
[metaslider id=711] आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने नगर निगम के अधिकारियों से मीटिंग कर अफसरों को लगाई फटकार जालंधर : सोमवार को आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने नगर निगम के अधिकारियों से अवैध कब्जों को लेकर बातचीत की तो उसी दौरान जोशी अस्पताल द्वारा अवैध रूप से खुदवाई जा रही बेसमेंट का मामला भी उठा। अवैध रूप से खोदी जा रही बेसमेंट के खिलाफ कांग्रेसी नेता संजय सहगल ने नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और स्थानीय निकाय विभाग के सचिव को शिकायत कर जोशी अस्पताल के मालिक और निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार व कांग्रेसी नेता जब्बार खान के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है। गौरतलब है कि जोशी अस्पताल द्वारा खोदी जा रही बेसमेंट के कारण साथ लगते घरों की नींव तक हिल गई है और मकान मालिक को मकान गिरने का डर सता रहा है। बिना मंजूरी के खोदी जा रही बेसमेंट के कारण आस पड़ोस में रहने वाले लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों विधायकों ने नगर निगम कमिश्नर और बिल्डिंग विभाग को ठोस कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। आने वाले दिनों में जोशी अस्पताल के मालिकों और कांग्रेसी नेता व ठेकेदार जब्बार खान पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। [metaslider id=1461]