ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 June 2021

आपका वोटर कार्ड नहीं बना तो हो जाये तैयार , जालंधर में नए वोटर कार्ड बनने शुरू, 4 जुलाई तक ऑनलाइन करें आवेदन

Voter card holders beware! If you commit such a mistake you may have to go to jail.
Voter card holders beware! If you commit such a mistake you may have to go to jail.
[metaslider id="711"] जालंधर : अभी तक 18 साल से ज्यादा उम्र के जिन लोगों के वोटर कार्ड नहीं बने, वो अब आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। चुनाव ऑफिस की तरफ से शुरू की यह प्रक्रिया 4 जुलाई तक चलेगी। इच्छुक लोग चुनाव आयोग द्वारा जारी वेबसाइट WWW.NVSP.IN या WWW.VOTERPORTAL.ECI.GOV.IN पर नई वोट बनाने के लिए फार्म 6 भर सकते हैं। वोटर कार्ड बनाने की इस मुहिम में प्रशासन का फोकस युवाओं पर है। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए इस प्रक्रिया को गंभीरता से आगे बढ़ाया ​​​जा रहा है। [metaslider id="1461"] युवाओं के ज्यादा से ज्यादा वोट बनाने के लिए प्रशासन ने सभी कॉलेजों, यूनीवर्सिटी व शैक्षणिक संस्थानों में कैंपस अंबेसडर बनाए हुए हैं। उनसे अपील की गई है कि वो ज्यादा से ज्यादा युवाओं का वोटर कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं। जो भी अव्वल होगा, उसे इलेक्शन स्टार के तौर पर अगले साल 25 जनवरी को नेशनल वोटर डे पर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन फार्म भरवाकर नोडल अफसर या चुनाव ऑफिस में जानकारी देनी होगी। [metaslider id="5345"]     source link