Wednesday, 07 December 2022
LUDHIANA
अगर आपने भी पुलिस कमिश्नर के साथ फोटो खिंचवाई है तो हो जाएं सावधान, जानिए क्यों
[metaslider id=24944]
लुधियाना : पुलिस कमिश्नर के साथ फोटो खिचवाने वालों के लिए अहम खबर है। आपको बता दे अगर आपने भी पुलिस कमिश्नर के साथ फोटो खिंचवाई है तो सावधान हो जाएं। क्योंकि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर (सी.पी.) मनदीप सिंह सिद्धू ने पत्र जारी कर सभी थाना प्रभारियों को दी हिदायतें दी है कि यदि कोई उनके साथ खिंचवाई फोटो दिखाकर धौंस दिखाता है तो वह उनके प्रभाव में ना आए। उनके पास कोई भी शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष ढंग से जांच करें।
क्योंकि जब भी कोई नया पुलिस कमिश्नर ज्वाइंन करता है तो बुके या गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करने वालों की उनके ऑफिस में कतार लगी रहती है। बाद में इनमें से कई लोग सी.पी. के साथ खिंचवाई गई फोटो दिखाकर थानों/चौकियों में धौंस दिखाते है। वहीँ कई दफा निचले स्तर के पुलिस मुलाजिम उन्हे साहिब का खास मान कर दबाव में आ जाते है और नजायज काम भी कर देते है।
[metaslider id=25498]