Saturday, 23 April 2022
Jalandhar
सावधान : जालंधर में अब अगर ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगा चालान, निगरानी के लिए सिटी में लगेंगे 1200 सीसीटीवी कैमरे
[metaslider id=711]
जालंधर : जालंधर वासियों के लिए ख़ास खबर है कि अब शहर में निगाह रखने के लिए 1200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। बता दे कि प्रोजेक्ट 9 महीने में पूरा करने का कंपनी को टारगेट दिया गया है। इस बात की पुष्टि डीसी घनश्याम थोरी ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्टों की मीटिंग की समीक्षा के दौरान की। वहीँ उन्होंने विभिन्न विभागों को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले काम पूरे करने के लिए कहा।
[metaslider id=1461]
आपको बता दे कि सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल पुलिस लाइन में रहेगा। वहीँ पूरे प्रोजेक्ट पर 78 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रोजेक्ट में सिटी सर्विलांस, ट्रैफिक कंट्रोल, इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, वीडियो मैनेजमेंट सिस्टम पोल और जंक्शन बॉक्स व अन्य प्रबंध शामिल रहेंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रोजेक्ट ई चालान प्रणाली के एकीकृत होने के साथ स्वचालित नंबर प्लेट पहचान और लाल बत्ती के नियम तोड़ने जैसी तकनीक से लैस होगा। इसके अलावा फेस रिकॉग्निशन व्यवस्था अपराध पर काबू रखने में मददगार साबित होगी। उन्होंने बताया नियम तोड़ने के बाद चालक के घर पर ई-चालान आएगा।
बता दे कि सीसीटीवी में कैद होने वाली सारी गतिविधियों की निगरानी आईसीसीसी से की जाएगी। एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर रेड अलर्ट पॉइंट, अस्पतालों, रेलवे क्रॉसिंग, बाजारों, शिक्षण संस्थानों, मुख्य सड़कों सहित सभी स्थानों को कवर करने के लिए वीडियो वॉल स्थापित की जाएगी।
[metaslider id=9106]