ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 18 August 2024

अगर आपने भी Credit Card बंद करवाना है ? तो पहले जान लीजिए RBI के नियम

अगर आपने भी Credit Card बंद करवाना है ? तो पहले जान लीजिए RBI के नियम

बिज़नेस न्यूज़ : आज के समय में बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। वहीँ कई ऐसे भी लोग है जो एक, दो नहीं बल्कि तीन से चार क्रेडिट कार्ड रखते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले फाइन या कहें कि अन्य चार्जेस से परेशान होकर अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं और क्रेडिट कार्ड बंद करवाने की सोच रहे हैं तो आप बैंक में जाकर कार्ड को बंद करा सकते हैं।

आपको बता दे अगर बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड बंद नहीं किया जा रहा है या फिर कार्ड बंद करने में बैंक आनाकानी कर रहा है तो आप शिकायत कर 500 रुपये हर महीने बैंक से ले सकते हैं। दरअसल, बैंक के कई नियमों में से एक नियम ये है कि क्रेडिट कार्ड बंद न करने पर बैंक द्वारा खुद हर महीने 500 रुपये दिए जाते हैं।

आरबीआई के नियमों के अनुसार क्रेडिट कार्ड बंद न करने पर बैंक को हर महीने 500 रुपये चुकाने होते हैं। संबंधित है और उन नियमों को जानकर आपको फायदा हो सकता है। अगर आप क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए अप्लाई कर चुके हैं और बैंक ने कई दिन होने पर भी क्रेडिट कार्ड को बंद नहीं किया है तो बैंक को आवेदन होने के 7 दिनों के अंदर प्रक्रिया को अपनाना होगा। अगर बैंक, क्रेडिट कार्ड को बंद करने की प्रक्रिया नहीं अपनाता है तो उसे 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा।

साल 2022 में लागू हो चुके RBI ने इस नियम के तहत बैंक की ओर से हर महीने 500 रुपये का जुर्माना ग्राहकों को देना पड़ता है। बैंक में क्रेडिट कार्ड को बंद करने के आवेदन के लिए 7 दिन होने के बाद भी अगर काम शुरू नहीं होता है तो 500 रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है। हालांकि, बैंक हर दिन 500 रुपये आपको तभी देगा जब आपके क्रेडिट कार्ड पर किसी तरह की कोई बकाया राशि नहीं होगी।

ये हैं क्रेडिट कार्ड बंद करने के RBI नियम बकाया राशि का भुगतान जरूरी- अगर आप क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं तो पहले अपने क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि देख लें, अगर कोई बैलेंस है तो उसकी पेमेंट कर लीजिए। बकाया राशि होने पर क्रेडिट कार्ड बंद नहीं हो सकता है।

रिवॉर्ड पॉइंट करें रिडीम- क्रेडिट कार्ड को बंद करने से पहले रिवॉर्ड पॉइंट को रिडीम जरूर कर लीजिए। इस पॉइंट का लाभ आपको कार्ड के इस्तेमाल करने पर मिलता है, जो राशि खर्च करने के बदले दिया जाता है। इन रिवॉर्ड पॉइंट को आप रिडीम कर सकते हैं।

कैसे कराएं क्रेडिट कार्ड बंद? क्रेडिट कार्ड बंद करवाने के लिए आपको आवेदन पत्र भरना होगा, जो आपको आपके बैंक शाखा में मिलेगा। आप चाहें तो अधिक जानकारी के लिए बैंक से भी संपर्क कर सकते हैं।