ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 April 2024

ICICI बैंक ने 17 हजार ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड ब्लॉक किए , ये वजह बताई

ICICI Bank blocked credit cards of 17 thousand customers, gave this reason

बिज़नेस न्यूज़ : खबर है कि ICICI बैंक के कम से कम 17 हजार नए ग्राहकों के क्रेडिट कार्ड डेटा लीक होने और गलत यूजरों तक पहुंचने के बाद बैंक ने गुरुवार को कहा कि उसने इन कार्डों को ब्लॉक कर दिया है और ग्राहकों को नए कार्ड जारी कर रहा है। आईसीआईसीआई बैंक के मुताबिक, हाल ही में जारी किए गए इन क्रेडिट कार्ड का ब्योरा गलत उपयोगकर्ताओं से जुड़ने का मामला सामने आने के बाद सारे कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं। निजी क्षेत्र के बैंक ने कहा कि इस मामले में किसी भी कार्ड के किसी दुरूपयोग की सूचना नहीं है। लेकिन उसने कहा कि ग्राहक को किसी भी तरह का वित्तीय नुकसान होने पर वह उसका मुआवजा देने को तैयार है। सोशल मीडिया पर बुधवार शाम से ही बैंक की इस गलती को लेकर चर्चा चल रही थी। हालांकि अब इसे सुधार लिया गया है। बैंक के अनुसार, प्रभावित क्रेडिट कार्डों की संख्या बैंक के क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो का लगभग 0.1 प्रतिशत है।