Saturday, 04 June 2022
Jalandhar
कपूरथला के सिविल अस्पताल में पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या , चरित्र पर था संदेह
[metaslider id=9199]
कपूरथला : कपूरथला के सिविल अस्पताल में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां गायनी वार्ड में चार दिन पहले मां बनी 24 वर्षीय बलविंदर कौर की उसके ही पति मनजीत सिंह ने गला घोंटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार सुबह चार बजे उसने नवजात बच्चे के सामने ही उसे मार डाला। बताया जा रहा है कि मनजीत पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी कारण उसने पत्नी की जान ले ली।
इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसमें ये सारी वारदात नज़र आ रही है। बताया जा रहा है कि बलविंदर और मनजीत ने कुछ वर्ष पहले ही प्रेम विवाह किया था। दोनों का पहले भी एक बेटा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
[metaslider id=1461]