Tuesday, 02 March 2021
National
आयशा सुसाइड मामले में पति गिरफ्तार, आत्â€महत्â€या से पहले का मार्मिक वीडियो हुआ था वायरल
[metaslider id="711"]
अहमदाबाद : अहमदाबाद की आयशा बानो मकरानी (23) के आत्â€महत्â€या मामले में गुजरात पुलिस ने फरार पति और आरोपी आरिफ खान को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार कर लिया है। अहमदाबाद के वातवा में अल्मीना पार्क की रहने वाली आयशा ने एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था और फिर 25 फरवरी दोपहर को साबरमती नदी में कूद गई। बाद में वह वीडियो वायरल हो गया था। इस मामले में कथित तौर पर पति द्वारा उत्पीड़न का मामला सामने आया है, उनकी शादी 2018 में हुई थी। आरिफ खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
[metaslider id="9199"]
साबरमती रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक वीएम देसाई ने कहा कि आरिफ खान को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया गया है। 25 फरवरी की दोपहर को आयशा ने दो मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने अपने पिता लियाकत अली से एक भावनात्मक अपील की थी, जिसमें अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में छोड़ देने का अनुरोध किया था। उसने कहा था कि वह साबरमती नदी में कूदने से पहले आरिफ को स्वतंत्रता दे रही है।
आयशा के पिता लियाकत ने बताया कि उसने आरिफ को भी फोन कर बताया था कि वह जान देने जा रही और उसने कहा कि ठीक है। पति ने कहा था कि मरना हो तो मर जाओ, मरने के बाद वीडियो भेज देना। उसकी इसी बात से वह टूट गई।
[metaslider id="5345"]
source link