ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 10 June 2022

सिद्धू मूसेवाला की मौत से आहत उनके 20 साल के फैन ने जहर खाकर दी जान

Hurt by the death of Sidhu Musewala, his 20 year old fan committed suicide by consuming poison.
Hurt by the death of Sidhu Musewala, his 20 year old fan committed suicide by consuming poison.
[metaslider id=9199] मोहाली : पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके फैन गहरे सदमे में हैं। खबर मिली है कि मूसेवाला के 20 साल के फैन ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है जोकि डेराबस्सी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि जसविंदर ने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग वाले दिन जहर खाया था। मिली जानकरी अनुसार मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका लड़का सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था । वह उसके गाने बहुत सुनता था। सिद्धू की अचानक हुई मौत के बाद उसको बहुत बड़ा झटका लगा और उस दिन से ही वह परेशान चल रहा था। वहीँ बुधवार को जसविंदर ने टीवी पर सिद्धू मूसेवाला का लाइव भोग देखा और परेशान हो गया। दोपहर को उसने जहर पी लिया। उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे डाक्टरों ने चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया, जहां वीरवार सुबह साढ़े 9 बजे उसकी मौत हो गई। बता दे कि इससे कुछ दिन पहले भी मोहाली के गांव जंडपुर में एक 17 साल के युवक ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। [metaslider id=1461]