ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 19 March 2025

पंजाब में एचआरटीसी बस पर हमला, सवारियों से भरी बस के शीशे तोड़े

पंजाब में एचआरटीसी बस पर हमला, सवारियों से भरी बस के शीशे  तोड़े

खरड़ : मनाली में पंजाब के युवकों को भिंडरावाला का झंडा लगाने से रोकने पर पंजाब में काफी रोष फैल गया है तथा पंजाब आने वाले हिमाचल रोडवेज की बसों सहित कई वाहनों को निशाना बनाया जाने लगा है। एक ताजा मामला खरड़ से सामने आया है, जहां पर एच.आर.सी.टी. बस पर कुछ युवकों ने हमला कर शीशे तोड़ दिए गए हैं। यह हमला हाईवे पर हुआ है। इस दौरान बस सवारियों से भरी हुई थी, हालांकि किसी सवारी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस तरह से एक के बाद एक एच.आर.टी.सी. बसों पर हमले से खौफ पाया जाने लगा है।

इस दौरान यात्री और बस के चालक और परिचालक पूरी तरह से सहम गए। जब तक चालक परिचालक और सवारियां कुछ समझ पातीं हमलावर वहां से फरार हो गए। हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगा दिए थे, जिससे पहचान मुश्किल हो गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की पहचान में जुट गई है। लेकिन इस तरह की घटना के बाद लोगों में दहशत जरूर पाई जा रही है।