Saturday, 06 January 2024
Health
शीतलहर से खुद को कैसे बचाएं, जानिए ठंड से बचाव करने का तरीका
हेल्थ , 6 जनवरी 2024 : सर्दी के मौसम में शीतलहर का प्रकोप शुरु हो जाता है. जैसे जैसे ठंड बढ़ती है पारा गिरता जाता है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में शीतलहर के साथ घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है. वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी भी पड़ रही है. दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत में लोगों का ठंड से बुरा हाल है. ऐसे में जुकाम, खांसी और कई तरह की परेशानी बढ़ जाती है. खासतौर से जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं. ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है. सर्दी और शीतलहर से खुद को बचाने के इन बातों का ध्यान रखें.
शीतलहर से बचने के उपाय
1. ठंड बढ़ने के साथ सबसे पहली बात का ध्यान रखें कि जरूरत हो तभी घर से बाहर निकलें. अगर बाहर जा रहे हैं तो शरीर को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढक लें. खासकर कान, गला, नाक और हाथ-पैर को कवर कर लें. मास्क पहनकर घर से निकलें.
2. सर्दी में प्यास कम लगती है इसलिए लोग कम पानी पीते हैं. लेकिन सर्दियों में आपको खूब पानी पीना चाहिए. ठंड में दिनभर गर्म पानी पीएं.
3. शरीर को गर्म रखने के लिए सिर्फ चाय ही नहीं बल्कि लैमन टी, ग्रीन टी, ब्लैक टी या सूप का सेवन करें. इससे गले का इंफेक्शन दूर होगा और जुकाम-खांसी में आराम मिलेगा.
4. शीतलहर से त्वचा और बाल भी प्रभावित होते हैं. ठंड में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में त्वचा पर मॉइश्चर का इस्तेमाल करें. बालों को भी हल्का तेल लगाकर रखें.
5. अगर सर्द हवा से हाथ-पैर ज्यादा ठंडे हो गए हैं तो रगड़ने के बजाय पैरों को थोड़ी देर गर्म पानी में रखें लें. अगर हाथ-पैरों का रंग काला हो गया है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.
6. घर को हमेशा पूरी तरह से बंद न रखें. थोड़ी एयर पास होने के लिए जगह रखें. घर में पर्याप्त वेंटीलेशन का ख्याल रखें.
7. शरीर में गर्माहट लाने के लिए तुलसी, लौंग, अदरक और काली मिर्च से बनी चाए पीएं, इससे शरीर में तुरंत गर्मी आएगी और सर्दी जुकाम भी दूर रहेगा.
Disclaimer : इस लेख में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की इंडिया लिविंग न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.