ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 17 August 2023

आँखो के नीचे डार्क सर्कल की समस्या से कैसे पाए छुटकारा ?

How to get rid of the problem of dark circles under the eyes?
How to get rid of the problem of dark circles under the eyes?
लाइफस्टाइल : आज हम बात करेंगे आँखो के नीचे होने वाले डार्क सर्कल की। अगर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हों तो फेस का पूरा लुक खराब हो जाता है। हालांकि मेकअप से इसे कुछ हद तक छुपाया जा सकता है, लेकिन मेकअप इसका पर्मानेंट समाधान नहीं है। अगर बात करे तो आजकल बहुत से लोग आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दे खासकर तौर पर नींद की कमी, लगातार थकान और पौष्टिक भोजन की कमी के कारण ये समस्या होना आम बात है। डार्क सर्कल्स होने के मुख्य कारण नींद की कमी मानसिक तनाव कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करना शरीर में पोषक तत्वों की कमी तरबूज तरबूज को डाइट में शामिल करें । तरबूज में विटामिन सी, विटामिन बी1, बी6, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करके आंखों के नीचे हो रहे काले घेरे को कम किया जा सकता है। टमाटर टमाटर में लाइकोपीन, विटामिन सी और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे भी अपनी डाइट में शामिल करके आप डार्क सर्कल की समस्या को दूर कर सकते हैं। खीरा खीरे को आंखों पर रखने से डार्क सर्कल दूर हो जाते हैं, लेकिन अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो इससे भी आपको फायदा मिलेगा। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स को खत्म करने में भी मददगार है। ब्लूबेरीज आप अपने डाइट में ब्लूबेरी शामिल कर सकते हैं। ये विटामिन सी, ओमेगा-3, विटामिन K और मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। ये डार्क सर्कल्स को कम करने में सहायक हो सकता है। हरी सब्जियां हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, इसके साथ ही यह डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी कारगर होती हैं। Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।