ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 09 April 2023

जालंधर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा , 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Horrific road accident on Jalandhar-Chandigarh National Highway, painful death of 4 people
Horrific road accident on Jalandhar-Chandigarh National Highway, painful death of 4 people
पंजाब : दुखद खबर मिली है कि पंजाब में जालंधर-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी अनुसार यहां नेशनल हाईवे पर नाईमजारा गांव के पास कार और मोटर साइकिल के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-38C में रहने वाले रविंदर पाल सिंह अपनी मां हरमहिंदर कौर और पत्नी इंद्रप्रीत कौर के साथ अमृतसर के गोल्डन टैंपल में माथा टेकने आए थे। रविवार दोपहर को वह अपनी कार (CH-01-BH-0220) में वापस चंडीगढ़ जा रहे थे कि नेशनल हाईवे पर नाईमजारा गांव के पास उनकी कार की सामने से आ रहे बाइक के साथ सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में रविंदर पाल सिंह और उनकी मां हरमहिंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दो लोगों ने भी दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट के दौरान कार में सवार रविंदर पाल सिंह की पत्नी इंद्रप्रीत कौर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। [metaslider id=25498]