ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 06 October 2025

पंजाब में भयानक सड़क हादसा : एक्सीडेंट में कार सवार जिंदा जला.........

पंजाब में भयानक सड़क हादसा : एक्सीडेंट में कार सवार जिंदा जला.........

पंजाब : खबर है कि बठिंडा में सड़क हादसे में कार सवार की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना डबवाली-बठिंडा हाईवे पर रविवार देर रात की है। दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद व्यक्ति घर लौट रहा था। अचानक उसकी कार संतुलन बिगड़ गया और कार हाईवे से नीचे की तरफ पलट गई और उसमें आग लग गई। कार चालक गाड़ी में ही फंस गया और वह कार के भीतर ही जिंदा जल गया। मृतक की पहचान मोहताश कुमार नारंग उर्फ मोनू (32) निवासी परसराम नगर, बठिंडा के तौर पर हुई है। यह हादसा हाईवे पर स्थित गांव गुरुसर सेहने वाला के पास हुआ है।

मोनू निजी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। परिवार में पत्नी और मां है, जो विकलांग है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गाड़ी में सीएनजी किट लगी थी, लेकिन सीएनजी किट मंजूरशुदा नहीं थी। संभावना जताई जा रही है कि सीएनजी गैस के रिसाव होने से कार में आग लगी है।