ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 19 May 2026

पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत

पंजाब : गुरदासपुर- बटाला रोड पर मंगलवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में Alto कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा नौशहरा मज्झा सिंह गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद वाहन के अंदर युवक बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और राहत टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।