Monday, 20 May 2024
Jalandhar
हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, AAP पार्टी के कार्यकर्ता की मौत
जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव लिद्दड़ां के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी मिली है कि लिद्दड़ां पुल के पास खड़े टिप्पर से एक कार टकरा गई। बताया जा रहा है हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में कार सवार आम आदमी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता डॉ. महेंद्रजीत सिंह जी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारीअनुसार महेंद्रजीत करतारपुर में चुनावी जलसे में जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि महिंदरजीत डाक्टर विंग महासचिव पंजाब थे।