ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 12 July 2021

होशियारपुर के गांव रामपुर में भयानक हादसा , बेकाबू बस पेड़ से टकराई, 30 लोग घायल

Horrible accident in Rampur village of Hoshiarpur, uncontrollable bus collided with tree, 30 people injured
Horrible accident in Rampur village of Hoshiarpur, uncontrollable bus collided with tree, 30 people injured
[metaslider id="711"] होशियारपुर : टांडा-होशियारपुर रोड पर गांव रामपुर नजदीक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई, मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार 30 लोग जख्मीं हो गए। जबकि एक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब लुधियाना से बाया होशियारपुर, टांडा के रास्ते गुरदासपुर जा रही निजी कंपनी की बस एक स्कूटी को चपेट में लेते हुए पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार सुखजिंदर सिंह पुत्र लखवीर सिंह निवासी कंधाला जट्टा की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बस सवार घायल हो गए। [metaslider id="1461"] बताया जा रहा है टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का अगला हिस्सा दो हिस्सों में टूट गया। जिस कारण सवारियां बुरी तरह फंस गई और राहगीरों तथा आस-पास के गांव वासियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद जेसीबी से काटकर सवारियों को बाहर निकाला गया। जख्मियों को टांडा तथा होशियारपुर के अस्पताल में भेज दिया गया। हादसे बाद बस चालक व कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना बुल्लोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल दाखिल करवाया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। [metaslider id="9199"]     source link