Monday, 07 July 2025
Punjab
होशियारपुर में भयानक एक्सीडेंट , यात्रियों से भरी बस पलटी; 9 की मौत और 33 घायल
होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर के अतंर्गत दसूहा में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 से ज्यादा यात्री घायल हैं। यह बस हादसा दसूहा हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ है।
[metaslider id=75534]हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे । मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार को यहां सागरन गांव के पास एक मिनी बस पलट गई। इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए।
[metaslider id=34068]प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि बस की स्पीड काफी तेज थी, जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और यह हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
[metaslider id=24944]