ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 16 February 2022

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात

Home Minister Amit Shah meets Baba Gurinder Singh Dhillon, head of Radha Soami Dera Beas
Home Minister Amit Shah meets Baba Gurinder Singh Dhillon, head of Radha Soami Dera Beas
[metaslider id=711] अमृतसर : आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनाव से 4 दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राधा स्वामी डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। मिली जानकारी अनुसार दोनों के बीच लगभग एक घंटा गुप्त बैठक चली ओर इसमे किन-किन विषयों पर चर्चा हुई, इसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। जिक्रयोग है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली में डेरा मुखी ने मुलाकात की थी। आपको बता दे कि राधा स्वामी डेरा ब्यास का पंजाब में ही नहीं देश-विदेश में अच्छा ख़ासा आधार है। बाबा जैमल सिंह जी ने 1891 में डेरे की स्थापना की थी। ख़ास बात ये है कि यह डेरा हमेशा से सियासत से दूर रहा है और डेरा समर्थकों की अच्छी खासी संख्या होने के बावजूद डेरा प्रेमी हमेशा मौन रहे है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बनने के बाद दो बार डेरे जा चुके है। [metaslider id=9199]