Sunday, 01 June 2025
Punjab
HOLIDAY : पंजाब में इतने दिन बंद रहेंगे कोर्ट, जानें कब होगी सुनवाई
पंजाब न्यूज़ : राज्य में गर्मियों के चलते अदालतों के लिए खास खबर है। जिसके तहत सेशन सत्र व निचली अदालतें बंद रहेंगी। बता दें कि,1 जून से 30 जून तक अधिकांश अदालतों में नियमित सुनवाई नहीं होगी। हालांकि, आवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
[metaslider id=40380]जिला बार संघ के सदस्य एडवोकेट नितिन कपिला ने जानकारी दी कि 1 जून से 30 जून तक सभी सिविल मामलों की नियमित सुनवाई बंद रहेगी। वहीं, फौजदारी मामलों की सुनवाई 13 जून तक जारी रहेगी। लेकिन 16 जून से लेकर 30 जून तक फौजदारी मामलों की सुनवाई भी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
[metaslider id=34140]छुट्टियों के दौरान भी जनता की जरूरी कानूनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुश्री हरप्रीत कौर रंधावा ने विशेष ड्यूटी जजों की नियुक्ति की है। ये जज छुट्टियों के दौरान अदालतों में उपस्थित रहेंगे और जरूरी याचिकाएं जैसे कि जमानत, स्टे ऑर्डर, रिमांड और अर्जेंट मामलों की सुनवाई करेंगे।