ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 August 2023

जालंधर में हिंदू संगठनों व पुलिस ने छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा, 12 रोहिंग्या मुस्लिमों समेत 13 लोग गिरफ्तार

Hindu organizations and police in Jalandhar raided a closed factory and caught beef, 13 people including 12 Rohingya Muslims arrested
Hindu organizations and police in Jalandhar raided a closed factory and caught beef, 13 people including 12 Rohingya Muslims arrested
जालंधर : बड़ी खबर है कि जालंधर के धोगड़ी में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर एक बंद फैक्ट्री में गौ मांस पकड़ा। मिली जानकारी अनुसार बंद पड़ी फैक्ट्री में दिल्ली का एक मास विक्रेता मुस्लिम व्यापारी इमरान यहां पर गैर कानूनी तरीके से गौ मांस की पैकिंग करवा रहा था। गौ मांस की पैकिंग कर रहे 13 लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिनमें से 12 रोहिंग्या मुस्लिम हैं, जबकि एक बिहार का मुस्लिम है। बिहार के युवक ने बताया कि उसे अभी दो दिन ही फैक्ट्री में आए हुए थे। उसे कहा गया था कि वहां पर चिकन पैकिंग का काम है। लेकिन यहां पर मोटा मांस पैक हो रहा था। युवक ने कहा कि यहां पर जानवरों को काटा नहीं जाता। यहां पर कटा हुआ मांस आता है। यह सिर्फ पैकिंग यूनिट है। यहां से मास पैक होकर अन्य स्थानों पर जाता हैं। गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही गौ मांस पैकिंग फैक्ट्री में टनों के हिसाब के पैक्ड मांस मिला है। वहीँ एस.एच.ओ. आदमपुर मंजीत सिंह ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर पहुंच कर गौ मास से भरा एक कंटेनर पुलिस ने जब्त किया और मामले की जांच की जा रही है। वहीँ फैक्ट्री मालिक फरार बताया जा रहा है। [metaslider id=25498]