Sunday, 06 November 2022
Punjab
हिंदू नेता सुधीर सूरी का कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार , 'सूरी अमर' रहे के नारे गूंजे
[metaslider id=24944]
अमृतसर : अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। सूरी की अंतिम यात्रा घर से करीब 12 बजे निकली थी, जो कि 1:30 बजे श्मशान घाट पर पहुंची। उनकी अंतिम विधाई में इतना जन सैलाब उमड़ा कि 4 किलोमीटर के सफर को तय करने में डेढ़ घंटा लग गया। शहर में सुरक्षा को कड़ा किया गया था। वहीँ श्मशान घाट में भी सूरी अमर रहे के नारे गूंजे। बता दे कि देर रात जिला प्रशासन की तरफ से मांगें मानने का आश्वासन देने के बाद उनका परिवार अंतिम संस्कार के लिए माना था।
बता दे कि परिवार ने मांगों में सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा, परिवार में से एक को सरकारी नौकरी, हिंदू नेताओं को सुरक्षा और FIR में अमृतपाल सिंह का नाम दर्ज करने की मांगें थी। जिसे रात तकरीबन 6:30 बजे डीसी हरप्रीत सिंह सूदन और पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने मान लिया।
[metaslider id=25498]