ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 27 September 2022

हिंदी सिनेमा जगत की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा

Hindi cinema's famous actress Asha Parekh will be honored with the Dadasaheb Phalke Award
Hindi cinema's famous actress Asha Parekh will be honored with the Dadasaheb Phalke Award
[metaslider id=24944] [metaslider id=9199] बॉलीवुड न्यूज़ : खबर है कि हिंदी सिनेमा जगत की 60 और 70 के दशक की मशूहर अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा। बता दे कि अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर अदाकार आशा पारेख एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वहीँ अभी हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी कि इस साल का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड अभिनेत्री आशा पारेख को दिया जाएगा। [metaslider id=25498] बता दे कि 60 और 70 के दशक की शानदार अभिनेत्रियों में से आशा पारेख ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया। अपनी अदाकारी चुलबुले अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली एक्ट्रेस ने 95 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अपने दौर में एक्ट्रेस इस कदर मशहूर थीं कि वह उस समय सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्री थीं। लंबे समय तक फिल्मों में अपने योगदान के लिए एक्ट्रेस को 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को चुराने वालीं आशा पारेख असल जिंदगी में बिल्कुल अकेली हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कभी शादी नहीं की, जिसका उन्हें बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। [metaslider id=1461]