ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 28 July 2021

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही , लाहौल में आई बाढ़, किन्नौर में फटा बादल

himachal-pradesh-river-floods-due-to-heavy-rains-in-kullu-cloud-burst-in-kinnaur
himachal-pradesh-river-floods-due-to-heavy-rains-in-kullu-cloud-burst-in-kinnaur
[metaslider id="711"] शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार रात से जारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक लाहौल स्पीति के तोजिंग नाले में आई बाढ़ से सात लोगों की मौत हुई है । व तीन अन्य की तलाश जारी है। आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस और प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी है। वहां मलबे में शवों की तलाश करने में जवानों को काफी दिक्कत हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला में 25 वर्षीय महिला अपने चार वर्षीय बच्चे के साथ पार्वती नदी में बह गई है। [metaslider id="1461"] वहीँ इसके अलावा कुल्लू में दिल्ली की एक पर्यटक महिला और एक स्थानीय व्यक्ति भी लापता बताये जा रहे है । दूसरी तरफ किन्नौर में बादल फटने से भी भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार शिमला-कालका नेशनल हाइवे कई जगह पर भूस्खलन होने से बंद हो गया है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप है। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 101 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। वहीँ राजधानी शिमला में कई जगह भूस्खलन से कई गाड़ियां दब गई । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में अनेकों सड़क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। [metaslider id="9199"]     source link