Friday, 14 October 2022
National
कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार BMW कार के उड़े परखच्चे , चार लोगों की मौके पर ही मौत
[metaslider id=24944]
सुलतानपुर : बड़ी खबर है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस पर तेज रफ्तार BMW कार और ट्रक की भीषण टक्â€कर हो गई। इस भयानक एक्सीडेंट में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार दुर्घटना हलियापुर थाने के उसी स्थान पर हुई, जहां बीते दिनों सड़क धसने के कारण बड़ा गड्ढा बन गया था। इसके कारण ट्रैफâ€िक डायवर्जन कâ€िया गया था। हादसे के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई।
[metaslider id=25498]
बताया जा रहा है कार सुलतानपुर की तरफ से जा रही थी और लखनऊ की तरफ से उसी रोड पर आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन और चारों लोग दूर जा गिरे। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि BMW कार का अगला हिस्सा कंटेनर के नीचे आ गया।
हादसे का कारण एक साइड की रोड बंद होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की स्पीड करीब 150 किलोमीटर थी। कंटेनर की स्पीड भी तेज थी। बताया जा रहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया और कार के परखच्चे उड़ गए हैं।
[metaslider id=1461]