Wednesday, 08 December 2021
Jalandhar
हेलिकॉप्टर क्रैश : नहीं रहे CDS जनरल बिपिन रावत , शोक में डूबा देश, पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
[metaslider id=711]
नई दिल्ली : आपको बता दे कि तमिलनाडु के कुन्नूर में आज दोपहर सेना का MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। वहीँ इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। वहीँ इस बुरी खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे थे। वहीँ खबर सामने आई कि इस हादसे में CDS रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई। बता दे कि सोशल मीडिया पर इंडियन एयरफोर्स ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- भारत के पहले सीडीएस के रूप में जनरल रावत ने रक्षा सुधारों सहित हमारे सशस्त्र बलों से संबंधित कई पहलुओं पर काम किया। वह अपने साथ सेना में सेवा करने का एक समृद्ध अनुभव लेकर आए। भारत उनकी असाधारण सेवा को कभी नहीं भूलेगा। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,गृहमंत्री अमित शाह,कांग्रेस नेता राहुल गांधी व देश के अन्य नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
[metaslider id=9199]