Wednesday, 25 June 2025
Punjab
पंजाब में अगले 48 घंटे तक तेज तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान
पंजाब : पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है और अगले 48 घंटे तक तेज तूफान के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग द्वारा 29 जून तक पंजाब के जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
[metaslider id=34068]मौसम विभाग ने गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, तरनतारन, मानसा और संगरूर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
26 जून को पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का और लुधियाना के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 27 जून को गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश होगी और येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 28 जून को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
[metaslider id=24944]29 जून को अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश होगी और यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आपको बता दें कि यह बारिश खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इस समय धान की खेती का शुरुआती दौर चल रहा है और इस दौरान पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।