ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 12 March 2024

पंजाब के इन 15 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

Heavy rain warning in these 15 districts of Punjab
Heavy rain warning in these 15 districts of Punjab

जालंधर 12 मार्च 2024 : पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया है। वहीं IMD के मुताबिक, 13 मार्च को पंजाब में 30 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। विभाग का कहना है कि जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर शामिल है। मौसम के मिजाज में लगातार हो रहा बदलाव स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खड़ी कर सकता है, ऐसे में बचाव करना बेहद जरूरी हो गया है।