ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 25 June 2025

हिमाचल में बारिश से भारी तबाही, 4 जगहों पर बादल फटे, 2 की मौत और 20 लोग बहे

हिमाचल में बारिश से भारी तबाही,  4 जगहों पर बादल फटे, 2 की मौत और 20 लोग बहे

हिमाचल न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत में ही भारी तबाही देखने को मिल रही है. कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त व्यस्त है. कुल्लू के बाद अब कांगड़ा में एक हाईड्रो प्रोजेक्ट के पास खड्ड में फ्लैश फ्लड आने से 15 से 20 मजदूर बह गए. दो मजदूरों के शव बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर खड्ड के किनारे बने अस्थाई शेड में रह रहे थे. एक मजदूर ने बताया कि अचानक बाढ़ आने से यह हादसा हो गया. वहीँ खराब मौसम की वजह से दिल्ली और शिमला के लिए दो उड़ानें रद्द कर दी गई.

[metaslider id=34068]

धर्मशाला के लूंगटा पावर प्रोजेक्ट् के पास अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई मणुणी खड्ड से बहती हुई नीचे पहुंच गई और दूसरे व्यक्ति की लाश प्रोजेक्ट के दो नंबर फेस पर मिली, राहत बचाव टीम मौके पर मौजूद हैं. पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची हैं. रास्ते टूटने की वजह से अब इस स्थान पर पैदल ही जाना पड़ रहा है, जिससे बचाव कार्य में भी देरी हो रही है.

धर्मशाला में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट, सोकणी दा कोट (खनियारा) में मणुणी खड्ड में अचानक पानी का तेज बहाव आने से घटना में 15 से 20 मजदूर बह गए. एक मजदूर ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पावर हाउस के ब्रिज नंबर एक के पास ये हादसा हुआ. मौसम साफ हो गया था लेकिन अचानक बाढ़ आ गई. वहीं एक और मजदूर परवेज मोहम्मद ने बताया कि अचानक खड्ड में पानी बढ़ गया और शेड में रहने वाले लोग बह गए. उन्होंने बताया कि एक मजदूर की मौत हुई है, जबकि एक गाड़ी भी इस हादसे में बह गई है

[metaslider id=24944]

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. SDRF और स्थानीय पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं. एक शव लूंटा क्षेत्र से बरामद किया गया है जबकि दूसरा शव नगुणी के पास खड्ड किनारे स्थानीय लोगों द्वारा पाया गया है.

बारिश को लेकर राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस बीच बुधवार को राज्य के अलग-अलग जिलोंं में मौसम की मार देखने को मिली. कुल्लू जिले में अलग-अलग चार जगहों पर बादल फटा है. सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्नो गैलरी और बंजार के होरनगाड़ और धर्मशाला के खनियारा की मणुणी खड्ड में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. कुल्लू में आठ गाड़ियां, 10 पुलिया और एक बिजली प्रोजेक्ट बह गया. सैंज के रैला बिहाल में बादल फटने से तीन लोगों के बहने की जानकारी है.