ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 May 2024

पंजाब में गर्मी का प्रकोप : 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

Heat will haunt Punjab now, temperature will cross 35 to 45 degrees in a week
Heat will haunt Punjab now, temperature will cross 35 to 45 degrees in a week

पंजाब : पंजाब में गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 16-17 मई के लिए येलो व 18-19 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में सूरज आग उगल रहा है। बुधवार राज्य में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। समराला में पारा 44.5 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान तापमान 46 डिग्री पार जा सकता है। वहीँ बच्चों व बुर्जुगों को हीट वेव से बचने की विशेष रूप से सलाह दी गई है।