Thursday, 29 May 2025
Punjab
पंजाब के व्यक्ति की कोरोना से मौत के बाद सेहत विभाग हुआ अलर्ट
पंजाब : देश में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं पंजाब में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं। खबर मिली है कि गत दिन चंडीगढ़ के अस्पताल में लुधियाना के कोरोना पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतक को हेपेटाइटिस बी के साथ लीवर की भी बीमारी थी जिस कारण उसकी मौत हुई है।
[metaslider id=40380] [metaslider id=34140]इसके साथ ही एक अन्य कोरोना पीड़ित मरीज का मोहाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पंजाब में कोरोना के मामले आने के बाद सेहत विभाग अलर्ट हो गया है और सरकारी अस्पतालों को पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते सिविल अस्पताल में कोरोना वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट घातक नहीं है और लोग खुद ठीक हो रहे हैं पर लोगों को सर्तक रहने की जरुरत है।