ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 31 December 2023

कहीं आपने तो नहीं लगा इस तरह का पासवर्ड ? चुटकियों में हो सकता है हैक

Have you ever used this type of password? Hack can be done in a jiffy
Have you ever used this type of password? Hack can be done in a jiffy
टेक न्यूज़ : जैसा की आप जानते हो कि मोबाइल फोन को लॉक करने से लेकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड तक हम लोग पासवर्ड का यूज करते हैं। वहीँ कुछ लोगों का पासवर्ड मजबूत होता है तो कुछ लोग कॉमन पासवर्ड यूज करते हैं। कॉमन पासवर्ड का यूज करने से आप ऑनलाइन फ्राड का शिकार हो सकते हैं। ये कॉमन पासवर्ड क्या हैं, आइए जानते हैं… सबसे खराब पासवर्ड कौन-सा माना जाता है? अगर आप से पूछा जाए कि दुनिया का सबसे खराब पासवर्ड क्या है तो आपका जवाब क्या होगा? एक रिपोर्ट के मुताबिक, 123456 दुनिया का सबसे खराब पासवर्ड है। यह सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। टॉप-25 पासवर्ड? 123456, admin, 12345678, 123456789, 1238456789, 1234, 12345, password, 123, Aa123456, 12345678901, UNKNOWN, 1234567, , 123123, 111111, Password, 12345678910, 000000, admin123, ********, user, 1111, P@ssw0rd, root, 654321, qwerty पासवर्ड को सुरक्षित कैसे करें? पासवर्ड को अजनबियों और व्हाट्सएप या फेसबुक पर शेयर करने से बचें। ऐसा पासवर्ड बनाएं, जिसमें 20 अक्षर हो। इसमें अपरकेस, लोअरकेस अक्षरों, संख्याओं के साथ विशेष प्रतीक भी शामिल हों। जन्मदिन, नाम या सामान्य शब्दों जैसे आसानी से सर्च होने वाले विवरणों का उपयोग करने से बचें। पासवर्ड की नियमित रूप से समीक्षा करें। नए, जटिल और लंबा पासवर्ड बनाएं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पासवर्ड रिसायकल न करें। यदि एक अकाउंट से छेड़छाड़ की जाती है तो यह आपके अन्य सभी खातों को जोखिम में डाल देता है।