ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 09 May 2022

हरियाणा रोडवेज और डेरा ब्यास की बस की आमने सामने हुई टक्कर , दो सवारियों की मौत

Haryana Roadways and Dera Beas bus collided head-on, two passengers died
Haryana Roadways and Dera Beas bus collided head-on, two passengers died
[metaslider id=9199] कुराली (मोहाली) : बड़ी खबर है कि शहर से गुजरते नेशनल हाईवे पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार देर रात हरियाणा रोडवेज और डेरा ब्यास की बसों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में महिला समेत दो यात्रियों की माैत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हरियाणा रोडवेज की सवारियों से भरी बस पुल की रेलिंग तोड़ हवा में झूल गई। जिससे बस के ड्राइवर तथा कंडक्टर पुल से नीचे गिर गए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार रविवार देर रात करीब पौने एक बजे हुआ। कांगड़ा की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद डिपो की सवारियों से भरी बस रेलवे ओवरब्रिज पर सामने से रही डेरा ब्यास की संगत से भरी बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची व राहत कार्य आरंभ करते हुए दोनों बसों के लगभग 15 से 16 घायल पैसेंजर्स को खरड़, पीजीआइ सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचाया। मिली जानकारी अनुसार हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस में सवार घायल बुजुर्ग कुलवंत सिंह एवं रंजना नामक महिला की मौत हो गई। [metaslider id=1461]