Saturday, 02 March 2024
Jalandhar
जालंधर में बारिश के साथ गिरे ओले, मौसम हुआ ठंडा
जालंधर 2 मार्च 2024 : आज जालंधर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिरे है, जिससे एक बार फिर मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दोपहर में आज ओलों की बरसात हुई , जिससे अंधेरा छा गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत में मार्च का महीना ठंडा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें जिला पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने अगले 1-2 दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।