ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 08 November 2022

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पूरा पंजाब गुरु के रंग में रंगा, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत

guru-nanak-dev-birth-anniversary-guru-purab-celebration-with-traditional-spirit-punjab
guru-nanak-dev-birth-anniversary-guru-purab-celebration-with-traditional-spirit-punjab
[metaslider id=24944] जालंधर : सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चाणन होआ। आज श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व दुनिया के हर कोने में बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पूरा पंजाब गुरु के रंग में रंगा नज़र आया , गुरुद्वारों में संगत उमड़ी। संगतों ने गुरु घरों में कीर्तन और गुरबाणी सुनी और लंगर छका । इस अवसर पर गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व के अवसर पर जालंधर के सेंट्रल टाउन स्थित गुरुद्वारा दीवान स्थान को रंग बरंगी लाइटों से सजाया गया। श्री मुक्तसर साहिब में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर सजाया गया ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री टुट्टी गंढी साहिब। आपको बता दे कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान स्थित उनके जन्म स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में की गई भव्य लाइटिंग। प्रकाश पर्व पर माथा टेकने के लिए यहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे l [metaslider id=25498]