ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 24 August 2021

विवाद के बाद गुरदास मान ने मांगी माफ़ी , उन्होंने माफ़ी मांगते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की

Singer Gurdas Maan did not get anticipatory bail today, hearing will be held again tomorrow
Singer Gurdas Maan did not get anticipatory bail today, hearing will be held again tomorrow
[metaslider id="711"] जालंधर : नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में संपन्न हुए मेले के दौरान प्रसिद्ध गायक गुरदास मान द्वारा मंच पर से श्री गुरु अमरदास जी को लेकर कही गई बात को लेकर मान ने माफी मांग ली है। गुरदास मान ने माफी मांगते हुए सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी शेयर की है। जिक्रयोग है कि इस मामले को लेकर विवाद के बाद जिले के सिख संगठनों ने पुलिस कमिश्नर के नाम पर एसएसपी दफ्तर के बाहर गुरदास मान पर पर्चा दर्ज करने की मांग को लेकर धरना लगाकर वहां मांगपत्र दिया था। [metaslider id="1461"] वहीँ सिख तालमेल कमेटी के प्रमुख तेजिंदर सिंह परदेसी व हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि गायक गुरदास मान ने मंच पर से गुरुओं की तुलना साईं लाडी शाह से की है, उन्होंने कहा जबकि सिख मर्यादा का डेरे की परंपरा के साथ कोई मिलान नहीं किया जा सकता है , और उन्होंने कहा कि इससे सिखों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। [metaslider id="9199"]