Thursday, 23 March 2023
Punjab
अमृतपाल सिंह का Gunman चढ़ा पुलिस के हत्थे
खन्ना : खबर है कि खन्ना पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी की पहचान तेजिंद्र सिंह उर्फ गोरखा बाबा के रूप में हुई है, जो थाना मलौद के गांव मांगेवाल का रहने वाला है। बताया जा रहा है वह अक्सर अमृतपाल के साथ ही रहता था और अजनाला कांड में भी नामजद बताया जा रहा है।
डी.एस.पी. पायल हरसिमरत सिंह ने बताया कि गोरखा बाबा अमृतपाल का गनमैन बनकर रहता था, जो अजनाला कांड में भी साथ था। गोरखा बाबा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहता था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई। जिसके बाद मलौद थाना में गोरखा बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस की तरफ से उससे पूछताछ की जा रही है, साथ ही उसका साथ देने वाले 2 और व्यक्ति भी हिरासत में लिए है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
[metaslider id=25498]